राशन कार्ड धारकों को जागरुकता के लिए विशेष जागरूकता सूचना

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।यदि आपके गांव में आपका राशन कोटेदार आपको गल्ला कम दे तो उससे कम देने का कारण पूछें, मैंने देखा है कि गल्ला कम देने का कारण राशन कार्ड धारक पूछता है तो कोटेदार का एक ही जवाब होता है कि भईया हम गल्ला उठा कर लाते हैं उसका भाड़ा लगता है।
इसके लिए आपको जानकारी दे दें कि आपके गांव में राशन डीलर के यहां तक गल्ला सरकार द्वारा पहुंचाया जाता है।
कोटेदार को 90 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब कमीशन सरकार देती है।
साक्ष्य प्रमाण के लिए आपको पत्रांक पूर्ति अधिकारी के द्वारा भेजा गया है उसको साझा करे जिसे आप डाउनलोड कर समय आने पर दिखा सकते हैं।
