विद्युत पोल से टकराया टेम्पो युवक की मौत पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
(मृतक घनश्याम का फाइल फोटो)
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।उझानी ,सोमवार को मेला देखने जा रहे टेम्पो मे सावर युवक की मौत यह है पूरा मामला जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के मोहल्ला सुभाषनगर के रहने वाले 21 वर्षीय घनश्याम पुत्र स्व. रतनपाल दिल्ली में नौकरी करता था। घनश्याम लगभग एक साल से अपने मौसा राजवीर के घर थाना मुजरिया क्षेत्र के ज्योरा पारवाला गांव
(पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते घनश्याम के परिजन)
रह रहा था। सोमवार को वह टैम्पो में सवार होकर मेला देखने जा रहा था। तभी थाना उझानी क्षेत्र के उझानी वाईपास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप टैम्पो बिजली के पोल से टकरा गया। टैम्पों मे बैठा घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घनश्याम को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया।घनश्याम की मौत की सूचना परिवार वालो को मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया,वहीं पुलिस ने घनश्याम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।