लापरवाही बदायूं नपा परिषद नही करा रही नालो की सफाई
जगह जगह लगे कूड़े के ढेर

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं, एक तरफ जहां मलेरिया, डेंगू जैसे भयंकर महामारी से बदायूं ज़िला जूझ रहा है, वही दूसरी तरफ बदायूं नगर पालिका परिषद की लापरवाही देखने को मिल रही है, शहर मे जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है, महीनों सफाई नही हो रही न नगर पालिका परिषद बदायूं की ओर से कोई दवा का छिड़काव हो रहा है, कागज़ों मे हो रही

नाला सफाई धरातल पर कुछ नही मोहल्ला पनवाड़ी अग्रवाल हॉस्पिटल के सामने नाले मे भीषण गंदगी के अंबार लगे है, मोहल्ले निवासीयो का कहना है, के महीनों यहाँ सफ़ाई नही होती है, जिसके कारण मछरों का प्रकोप है,मोहल्ले वालों ने कई बार जिसकी शिकायत वार्ड मेम्बर से लेकर पालिका अध्यक्ष से भी करी है,लेकिन कोई सुनवाई नही होती है,दिवाली का त्योहार आने वाला है, मोहल्ले निवासी मच्छरो के प्रकोप से डरे हुए रहते है, नाले की सफाई नही होने के कारण संक्रमण बीमारीयो के फैलने का डर सता रहा है,लगातार मलेरिया, डेंगू ,के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वही पालिका की लापरवाही देखने को मिल रही है।
