अज्ञात चोरों ने किराने की दुकान को बनाया निशाना नगदी सहित तीस हज़ार की चोरी पुलिस को दी तहरीर

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,उझानी के मोहल्ला नझियाई मे बीती शुक्रवार की रात को किराने की दुकान को चोरो ने निशाना बनाया उझानी के मोहल्ला नझियाई मे पवन गुप्ता पुत्र राम भरोसे की किराने की दुकान है,जहाँ बीड़ी सिगरेट आदि का सामान रख कर बेचता है,बीती रात शुक्रवार को अज्ञात चोरो ने ज़ीने के रास्ते से दुकान में रखी पन्द्रह हज़ार नगदी एवं पन्द्रह की बीड़ी सिगरेट सहित लगभग तीस हाज़र का

सामान लेकर के रफू चक्कर हो गए भुक्तभोगी पवन पुत्र राम भरोसे ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है, चोरी की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौका मुआयना कर पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई।
