तीन इंस्पेक्टर समेत सात दरोगा का हुआ ट्रांसफर टीआई का छिना चार्ज, दरोगा वेदपाल बने मेला ककोड़ा प्रभारी

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। तीन इंस्पेक्टर समेत सात दरोगाओं का एसएसपी ने ट्रांसफर किया है। इसके तहत जहां शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे टीआई आरएल राजपूत को हटाकर इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा को प्रभारी यातायात बनाया गया है। वहीं मेला ककोड़ा के कोतवाल दरोगा वेदपाल सिंह को सौंपी गई है।
शुक्रवार रात जारी हुई तबादला सूची में सदर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम अजय पाल सिंह को क्राइमब्रांच भेजा है। वहीं क्राइमब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह को सदर कोतवाली का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है।
इनके अलावा थाना सिविल लाइंस की कचहरी चौकी प्रभारी एसआई बलवीर सिंह को कादरचौक थाने में पोस्ट किया है। उघैती में तैनात दरोगा जब्बार अली को बिसौली तो पुलिस लाइन से देवेंद्र सिंह को उघैती थाने भेजा गया है। पुलिस लाइन से ही दरोगा आरिफ खां को सदर कोतवाली तो बच्चू सिंह को थाना अलापुर भेजा गया है। क्राइमब्रांच में तैनात एसआई सहदेश सिंह चौहान को थाना मूसाझाग भेजा है।दरअसल, मेला ककोड़ा का कोतवाल बनाए गए दरोगा वेदपाल सिंह पर जुलाई में जातिवादी मानसिकता का आरोप लगा था। उनका एक आडियो भी सामने आया था, जिसमें वो ब्राह्मणों समेत सामान्य जाति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई को खुद को तत्पर बता रहे थे। उनका कहना था कि ब्राह्मणों पर पहले भी कई केस फर्जी लिख चुके हैं। अपनी जाति के लोगों में आगे बढ़ने की सोच ही नहीं है।
उस वक्त वेदपाल सिंह फैजगंज बेहटा के थानेदार थे। ब्राह्मण समाज समेत अन्य समाज के लोग इस आडियो के सामने आने के बाद वेदपाल के खिलाफ लामबंद हुए थे। उनके खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन हुए थे। शासनस्तर पर शिकायतें हुईं। नतीजतन आईजी बरेली रेंज डा. राकेश सिंह को हस्तक्षेप कर उन्हें लाइन हाजिर कराना पड़ा था। जबकि अब वेदपाल सिंह मेला ककोड़ा के प्रभारी बनाए गए हैं।
