डाइट बदायूं में हुआ शोध कार्यशाला का समापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायू।शनिवार को शिक्षक शिक्षा 2024-25 के अंतर्गत किए जाने वाले शोध जनपद बदायूं के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की विज्ञान पढ़ने में प्रयोग एवं अनुभव आधारित शिक्षक के उपयोग की स्थिति का अध्ययन से संबंधित शोध कार्यशाला के द्वितीय दिवस का आयोजन हुआ जिसमें अतिथि वक्ता के रूप में प्रो० शिवराज कुमार एवं डॉ० विक्रांत उपाध्याय ने अपना उद्बोधन दिया। द्वितीय दिवस की कार्यशाला में ब्लॉक म्याऊं, सलारपुर, सहसवान, समरेर, उझानी, उसावा, वजीरगंज एवं नगर क्षेत्र से एआरपी विज्ञान एवं 14 विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभाग किया मां शारदे के स्तवन के पश्चात शोधकर्ता श्रीमति मंजरी सिंह, डायट प्रवक्ता द्वारा विषय की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया। डायट प्रवक्ता डॉ० अमित कुमार शर्मा द्वारा अपने विचार रखने के उपरांत दोनों अतिथि वक्ताओं ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। अनुभव आधारित शिक्षण के प्रस्तुतीकरण के रूप में अभिषेक मिश्र, अंकुर गुप्ता एवं मोहित कुमार सिंह ने अनुभव आधारित शिक्षण के विद्यालई अनुभवों को साझा किया। शोध कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर एआरपी विज्ञान एवं विभिन्न विकास क्षेत्र के लगभग 120 शिक्षक शिक्षिकाएं लाभान्वित हुए। शोध कार्यशाला के मार्गदर्शन हेतु डायट प्राचार्य गिरजेश कुमार चौधरी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कुमार उपस्थित रहे।
