सिपाही ने ग्रामीण क्षेत्रों में जा कर बच्चों को बांटी चप्पलें

संवाद न्यूज़ न्यूज़
बदायूं।सहसवान,सोमवार को सहसवान पैरामेडिकल चौकी पर तैनात कांस्टेबल मोनू बैंसला के द्वारा सरहानीय कार्य किया गया जिससे छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली उन्होंने अपनी गाड़ी में चप्पलों को भरकर गाँव इस्माइलपुर, कुर्बानपुर,

औरंगाबाद, खरकवरी इन क्षेत्रों में पहुंचकर छोटे-छोटे बच्चों को चप्पलें वितरित की। कांस्टेबल, मोनू बैंसला ने बताया कि मुझे हमेशा से गरीब परिवार के बच्चों से प्यार रहा है, और में हमेशा से ही ऐसे छोटे-मोटे कार्य करता रहता हूँ,जिससे मुझे दिली सुकून मिलता है।उनके इस कार्य को देखकर नगर में भूरी भूरी प्रशन्सा हो रही है।
