चुनाव कार्यालय में नियुक्त निरीक्षक अजय कुमार सिंह बने पुलिस उपाधीक्षक एसएसपी ने वर्दी पर स्टार लगाकर दी बधाई

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। बदायूँ के चुनाव कार्यालय में नियुक्त निरीक्षक अजय कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर सोमवार को एसएसपी बदायूँ डॉ0बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर वर्दी पर स्टार लगाकर बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी,इसके साथ ही नए दायित्वों को पूरी लगन व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के दिशा-निर्देश दिये गये।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के0के0 सरोज व अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव व अन्य पुलिस अधीकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
