बस में छूटा युवती का मोबाइल पीआरवी ने किया बरामद एसएसपी ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।दिल्ली से लौट रही महिला का मोबाइल बस में छूट गया। यहां बस स्टाप पर उतरकर उसने इसकी जानकारी यूपी 112 को दी। इसी आधार पर यूपी 112 की पीआरवी ने संबंधित बस को तलाशने के साथ ही उसे रुकवाकर महिला का मोबाइल बरामद किया। जबकि बाद में उसे लौटा दिया गया। टीम की इस तत्परता पर एसएसपी ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।दरअसल, बिनावर कस्बा निवासी कुंवरपाल की बेटी चांदनी ने रविवार सुबह तकरीबन पांच बजे यूपी 112 हेल्पलाइन पर काल करके सूचना दी कि वह अपनी मां के साथ रात को दिल्ली से यहां के लिए बस से लौट रही थी। सुबह बस से उतरी तो उसका मोबाइल बस में छूट गया है।यूपी 112 कंट्रोल रूम से यह इवेंट मैसेज बदायूं में तैनात पीआरवी 1303 को मिला। बस का नंबर यूपी 25 बीटी 1584 बताया गया। इसके बाद पीआरवी ने संबंधित बस को ट्रैक किया। बस शाहजहांपुर को रवाना हो रही थी लेकिन पुलिस ने पीछा करके उसे रुकवा लिया।बस में तलाशी के दौरान टीम ने बताए गए नंबर पर कॊल की तो मोबाइल की रिंगटोन बज उठी। मोबाइल सीट के नीचे पड़ा हुआ था। उसे बरामद कर टीम वापस लौटी और रोडवेज बस स्टैंड पर उसे युवती को सौंप दिया।एसएसपी डॊ. ब्रजेश सिंह को इस कार्रवाई की जानकारी हुई तो उन्होंने यूपी 112 कंट्रोल रूम से पूरी टीम के बारे में जानकारी लेने के साथ ही इस टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की। टीम में कांस्टेबल नरेंद्र कुमार समेत मयंक डबास व ड्राइवर होमगार्ड सुनील कुमार शामिल हैं।
