तेज़ रफ्तार कार से बाइक सवार महिला की मौत पति बच्चे गंभीर घायल कार चालक फरार

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,दिल्ली हाइवे पर जरीफनगर थाना क्षेत्र के दहगवां के पास एक दर्दनाक हादसे में भैयादूज की खरीदारी करने निकली परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। तेज रफ्तार बैगनार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई और उसके पति समेत दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।यह हादसा संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के कादराबाद निवासी मनीष के साथ हुआ, जो अपनी पत्नी रंजना (30), तीन साल की बेटी संध्या और बेटे कृष्णा के साथ भैयादूज के त्योहार के लिए बाजार जा रहे थे।तेज रफ्तार बैगनार कार ने बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी कि चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में मनीष और दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आईं, जबकि रंजना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों मासूम बच्चे हादसे के दौरान उछल कर दूर जा गिरे, लेकिन उन्हें भी गंभीर चोटें लगीं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए सीएचसी ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रंजना को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने घटनास्थल से ‘आर्मी’ लिखी बैगनार कार को जब्त कर लिया है हालांकि, कार चालक फरार हो गया। मामले की जांच करते हुए एसओ जरीफनगर रविकरन सिंह ने बताया कि महिला की मौत का दुखद समाचार मिला है और कार चालक की तलाश जारी है।
