07 नवम्बर को होगी जिला सैनिक बंधु की बैठक

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ । प्रभारी अधिकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास व अवकाश प्राप्त कमांडर सतीश कुमार ने जनपद बदायूँ के समस्त भूतपूर्व सैनिकों व दिवंगत सैनिकों की विधवाओं को सूचित करते हुए बताया कि उनके कल्याणकारी समस्त समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 07 नवम्बर 2024 को मध्यान्ह 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार बदायूँ में होगी। यदि किसी भूतपूर्व सैनिक व दिवंगत सैनिकों की विधवाओं की कोई समस्या है तो वह अपना प्रार्थना पत्र दो प्रतियों में लेकर बैठक में उपस्थित हो सकते हैं।
