पति की मार से महिला की हालत गंभीर आए दिन पति करता है मारपीट परिजनों ने दी तहरीर

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।सहसवान, पति की मार से महिला की हालत हुई नाजुक बता दे मुजरिन, पत्नी सोहिल, ग्राम बाजपुर की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ आठ महीने पहले सोहेल,पुत्र मुसब्बर ग्राम घुरनपुर के साथ हुई थी शादी के कुछ महीने बीतने के बाद ही महिला का पति दान दहेज को लेकर महिला के साथ अक्सर मारपीट एवं मानसिक रूप से उसका उत्पीड़न करने लगा और दहेज की मांग करने लगा शुक्रवार को महिला की पति के साथ कुछ कहा सुनी

हो गई, जिसको लेकर महिला के पति सोहेल, व जेठ एवं जिठनी ने महिला को जमकर पीटा जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसकी शिकायत महिला के परिजनों ने कोतवाली में पहुंच कर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं महिला की ज्यादा हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बदायूं रेफर कर दिया।
