आपरेशन बचपन मिशन शक्ति के अन्तर्गत बदायूँ में चलाया बाल श्रम अभियान
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।मंगलवार को जिलाधिकारी बदायूँ के निर्देशानुसार मिशन शक्ति के फेज-5 के अन्तर्गत आपरेशन बचपन के तहत बदायूँ में बाल श्रम एवम् भिक्षावृत्ति के कार्य में संलग्न बच्चों हेतु अभियान का संचालन किया गया है जिसके अन्तर्गत नेहरू चैक, छः सड़का रोड, घण्टाघर, आर्य समाज चैक आदि स्थानों पर कार्यरत बाल श्रमिकों का चिन्हांकन किया गया व सेवायोजकों के विरूद्ध मौके पर नोटिस जारी किये गये। अभियान में कुल 08 बाल श्रमिक चिन्हित किये गये। अभियान के अन्तर्गत सेवायोजकों को बाल श्रम के विरूद्ध जागरूक भी किया गया।
बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले सेवायोजकों को दोषी पाये जाने पर रू0-50,000 /- तक जुर्माना एवं 02 वर्ष तक के कारावास से दण्डित किया जा सकता है। आपरेशन बचपन के अन्तर्गत अभियान के दौरान बदायूँ में कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति के कार्य में संलिप्त नही पाया गया। अभियान का संचालन सतेन्द्र कुमार मिश्र श्रम प्रवर्तन अधिकारी बदायूँ के नेतृत्व में किया गया तथा टीम के साथ श्रम विभाग से विचित्र कुमार सक्सेना वरिष्ठ सहायक, रूबेश यादव, गोपू दास एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट से उप निरीक्षक उपदेश कुमार व काॅन्सटेवल पूजा ढाहका, रवि कुमार काशी समाज शिक्षा संस्थान बदायूँ से गंगासिंह, चाइल्ड लाइन से कमल कुमार एवं पुरूषोत्तम आदि मौजूद रहे।
