डीएपी खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए ज़िलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,किसानों को सहकारी केंद्रों से डीएपी खाद न मिल पाने की ज़िले के सहकारी केंद्रों पर डीएपी खाद की अनउपलब्धता ने किसानों के सामने बहुत बड़ी आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है बाजार में खुले आम डीएपी खाद महंगे दामों में मिल रही है, लेकिन सहकारी केंद्रों पर खाद उपलब्ध नहीं है, किसानों का मानना है कि विभागीय साँठ गांठ से खाद की कालाबाजारी की जा रही है, इस संबंध में तुरंत जांच कराई जाए तथा जल्द से जल्द किसानों के लिए सहकारी केंद्रों पर डीएपी उपलब्ध कराई जाए
बदायूं,मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत बदायूं से जिला अध्यक्ष परवेज आलम के नेत्तृव कचहरी स्थित मालवीय आवास गृह भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की एक सभा आयोजित की गई, जिसमे निणय लिया गया किसानो को सहकारी केंद्रों से सस्ते मूल्य पर डीएपी खाद का न मिलना, तमाम चक्कर लगाने के बाद भी सेंटरो पर खाद का उपलब्ध न होना, साथ ही खुले बाजार में महंगे दामों पर बेचकर खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है यह सब कुछ बिना विभागीय साँठ-गांठ के सम्भव नहीं हो सकता, जिला अध्यक्ष परवेज़ आलम ने कहा कि यदि तुरंत ही सहकारी क्रेन्दो पर सस्ते मूल्य पर खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत को आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
जिला उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य ने कहा कि अगर खुले आम ब्लैक से खाद बिकना बन्द नही हुई तो किसानो को सडको पर उतरने पर मजबूर होना पडेगा तहसील अध्यक्ष दातागंज ध्यानपाल सिह ने सरकार को तुरन्त सज्ञान लेना चाहिए क्योकि किसान ही अनदाता है, तह.अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कादरचौक मे भी खाद मौजूद नही है लेकिन मार्केट मे खाद खुले आम ब्लैक से बिक रही है,कृषि अधिकारी को तुरन्त किसानो को खाद उपलब्ध कराना चाहिए,सभी पद अधिकारी मौजूद रहे जिला प्रभारी श्रीराम एड.मीडिया प्रभारी डाॅ0अनवर कमाल,जि.सचिव शहजाद एड.किसान नेता सय्यद अहमद अली, कामयाब जकी नगर अध्यक्ष शोभित भारद्रॉज ,महिला मोर्चा की तहसील अध्यक्ष शान्ती देवी,तह.सदर अध्यक्ष मीना खान तमाम किसान साथी मौजूद रहे,अन्यथा भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसके लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
