सदर विधायक को सरकारी कर्मचारी के दर्जा की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो ने सौपा ज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले मालवीय आवास ग्रह बदायूं पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अपने-अपने क्षेत्र के सांसद / विधायकों को ज्ञापन देकर आंगनबाड़ी बहनें सरकारी कर्मचारी के दर्जा की मांग कर रही हैं, इसी क्रम में एक ज्ञापन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रतिनिधि विश्वजीत गुप्ता को सौपा गया, ज्ञापन में मांग की गई कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं को सदन में

उठाया जाए, उन्हें वेतन की श्रेणी में लाया जाए,अभी 31 अक्टूबर को गुजरात हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के ग्रुप सी तथा सहायिका के लिए ग्रुप डी में रखा गया है, कोर्ट ने राज्य एवं केंद्र सरकार के लिए दो महीने का समय दिया है कि इसको लागू किया जाए, कोर्ट के इस फैसले से आंगनबाड़ी कार्यकत्री में खुशी की लहर दौड़ गई है, जिला अध्यक्ष ने गुजरात के हाई कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है,इस मौके पर निशा सक्सेना, कुसुम लता, पुष्पा,पुष्पा देवी,रेखा रानी , कुमकुम जौहरी, रानी देवी ,प्रवेश कुमारी चौहान, नीलम कुमारी , श्यामा देवी,अनुपम देवी ,शोभा वर्मा, खजाना देवी,मोर श्री गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
