ऑल इंडिया यूपी जमीयत उर राईन के ज़िला अध्यक्ष बने फैज़ान अशरफ राईन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,ऑल इंडिया उत्तर प्रदेश जमीयत उर राईन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल सलाम प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक पहलवान राईन ने उत्तर प्रदेश जमीयत उर राईन बदायूं का चौधरी फैजान अशरफ राईन को जिला अध्यक्ष के रूप में नामित करने के साथ ही आपको जमीयत उर राईन के उत्थान एवं उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु कार्य करने के लिए बदायूं राईन कमेटी का ज़िला अध्यक्ष मनोनीत किया है, आशा की जाती है की आप पूरी मानसिकता अपनी समझदारी से अपने पद का उपयोग करते हुए राईन बिरादरी और क़ौम की सेवा करेंगे आपसे यह भी आशा की जाती है कि समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट कार्यालय को भेजते रहेंगे इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अब्दुल जब्बार भाई अब्दुल मनान राईन सलमान अली राईन आदि लोग मौजूद रहे बधाई देने वालो का लगा तांता
