सत्संग प्रेमियों ने कछला पर कराया भंडारा

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।भागीरथी घाट कछला पर प्रमिला भगवान के सत्संग प्रेमियों ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें समस्त साधु संगत महात्माओं के लिए सम्मान पूर्वक माल्या अर्पण करने के उपरांत भोजन कराया, उसके उपरांत भेंट स्वरूप उनको लिए दक्षिण भी दिया गया, तद उपरांत कछला घाट पर स्थित कुष्ठ आश्रम में समस्त कुष्ठ रोगियों एवं उसमें रहने वाले समस्त महिला पुरुषों के लिए भोजन कराने के उपरांत उनके लिए भी दक्षिणा दी गई, उसके उपरांत सड़क पर चलते रहागीरों के लिए भी भरपेट भोजन कराया गया, यह कार्यक्रम बजीरगंज स्थित सत्संग प्रेमी लेखपाल शर्मा ( प्रभु जी ) राजेश कुमार सक्सैना , महेंद्र पाल शर्मा , श्री देव शर्मा , ठाकुर खेम पाल सिंह ,रोहन सिंह , भानु प्रकाश गुप्ता , प्रमोद कुमार गुप्ता , कैलाश नेगी , डॉक्टर सतीश सिंह , डॉक्टर श्रीपाल सिंह, बंटी शर्मा, ठाकुर शैलेंद्र सिंह , डॉली शर्मा , भूरे गुप्ता, सत्य प्रकाश शर्मा एडवोकेट आदि के सहयोग से किया गया,
