एसएसपी ने 144 पुलिसकर्मियों का किया तबादला तीन साल से एक ही थानों में थे तैनात

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। सहसवान में एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने सोमवार देर रात 144 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। इनमें हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल शामिल हैं। ये सभी पुलिसकर्मी पिछले तीन साल से एक ही थाने में तैनात थे। इस तबादले की प्रक्रिया को लेकर एसएसपी ने पहले ही निर्देश दिए थे और पुलिसकर्मियों की सूची बनवाकर संबंधित थानों और शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मियों के तबादले की शुरुआत की गई थी।तबादला प्रक्रिया में सबसे पहले यूपी 112 में तैनात स्टाफ का तबादला किया गया था, जिसके बाद अब यह प्रक्रिया जिले के विभिन्न थानों तक पहुंच चुकी है। तबादला किए गए पुलिसकर्मियों में सहसवान कोतवाली, उघैती, इस्लामनगर, जरीफनगर, मुजरिया बिसौली, बिल्सी समेत जनपद के अन्य थानों में तैनात कर्मी शामिल हैं। एसएसपी द्वारा यह कदम पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल में ताजगी और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
