फेसबुक पर गलत कमेंट करने वाली आईडी पर मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,फेसबुक पर गाली-गलौज के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने संबंधित फेसबुक आईडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की शिकायत सीएम को भेजी गई थी। जबकि इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई। शिकायत में मनोज मसीह का नाम भी सामने आया है।मीडियाकर्मी छबीले चौहान की ओर से दर्ज मुकदमे के मुताबिक उनकी फेसबुक आईडी पर सोनू मलिक नाम का व्यक्ति काफी समय से लगातार गलत कमेंट कर रहा है। कहता है कि तुझे पत्रकारिता नहीं करने दूंगा।शक जताया है कि मनोज मसीह से छबीले चौहान का विवाद चल रहा है। कमेंट करने वाली फेसबुक आईडी का संचालन मनोज मसीह का आदमी है। इससे पहले भी मनोज मसीह के लोगों ने फेसबुक पर गलत कमेंट कर छवि धूमिल करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। ताकि विवाद में फैसला हो सके।
छबीले चौहान ने अपनी जानमाल का खतरा भी बताया है। साथ ही मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाने की बात भी कही है।
