शासन प्रशासन के निर्देश पर बकायेदारों से राजस्व कर चलाया वसूली अभियान

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं, बिसौली तहसील क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शासन प्रशासन के निर्देश पर बकायेदारों से राजस्व कर वसूली अभियान चलाया गया और साथ ही परवेज नगर में स्थित गौशाला का निरीक्षण करते हुए बीमार गोवंश का उपचार हेतु पशु चिकित्सक को उपचार करने के निर्देश दिए गए। वही दुनदपुर में परिवहन विभाग के बाकीदार शमीना बेगम पत्नी शरीफ, साजिद हुसैन पुत्र वाहिद हुसैन , ग्राम डगरी में बैंक के बड़े बाकीदार देवकी नंदन पुत्र खूबचंद , डरेला में बुद्धि गिरी पुत्र नाथू गिरी , ग्राम टोडरपुर में वाणिज्य कर की RC भगवती ईंट उद्योग, ग्राम सदुल्लनगर में जिला परिषद के बाकीदार भोले ईंट उद्योग, ग्राम भूड़ बिसौली में खाद्य सुरक्षा मद के बाकीदार तौहीद खान आदि बकायदारों के यहां राजस्व वसूली हेतु

कार्यवाही की गई। जिसमें कि लगभग 50000 की वसूली की गई। वसूली टीम में नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव , क्षेत्रीय अमीन आराम सिंह, फकीर मुहम्मद, संग्रह अनुसेवक महेंद्र पाल शर्मा, रामकुमार मौजूद रहे। राजस्व वसूली हेतु यह अभियान लगातार चलाया जायेगा।
