ब्रांडेड कंपनी के धोखे में बेचा जा रहा मोबिल ऑयल 132 डिब्बे बरामद मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,ब्रांडेड कंपनी के मोबिल ऑयल के धोखे में नकली मोबिल ऑयल बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। उसावां इलाके में एक दुकान पर नकली मोबिल ऑयल के 132 डिब्बे बरामद हुए हैं। ये एक लीटर वाले हैं। संबंधित कंपनी के इंवेस्टीगेटर की ओर से इस घटना का कॉपीराइट

अधिनियम के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।पूरा मामला उसावां के अकबरपुर में स्थित सुमित आटो पार्ट्स नाम की दुकान का है। यहां के सथरा गांव निवासी सुमित पुत्र लाल बहादुर आटो पार्ट्स की दुकान अकबरपुर में चलाता है। उसकी दुकान पर ब्रांडेड कंपनी के इंवेस्टीगेटर अनुकल्प सिंह निवासी गांव पहाड़पुर थाना कंपिल फतेहगढ़ समेत मैनेजर लालसिंह भी ग्राहक बनकर पहुंचे।

इन लोगों ने दुकान मालिक से अपनी कंपनी के मोबिल आयल की केन मांगी तो उन्हें वो आयल मुहैया करा दिया गया। बारीकी से चेक किया तो पता लगा कि मोबिल आयल नकली है, उसके ढक्कन पर सील भी नहीं लगी है। संबंधित व्यापारी से माल के कागजात आदि मांगे तो वो नहीं दे सका।वहां से नकली मोबाइल आयल के 132 डिब्बे बरामद हुए। इनमें एक नकली डिब्बा समेत एक कंपनी का ओरिजनल डिब्बा सैंपल बतौर सील हुए। जबकि बाकी का बरामद माल भी अलग से सील कर दिया गया। बाद में मामले की तहरीर पुलिस को दी गई तो पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
