शेखानगला में टीम ने 710 मीटर चकमार्ग कराया खाली

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायू।बिल्सी,तहसील क्षेत्र के गांवशेखानगला में लंबे समय सेचकमार्ग पर हुए अवैध कब्जे को एसडीएम के निर्देश पर गुरुवार की सुबह राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गांव के करीब 710 मीटर लंबा चकमार्ग को खाली करवाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही कब्जा करने वाले लोगों में खासा हड़कंप मच गया है।एसडीएम रिपुदमन सिंह ने बताया क्षेत्र के गांव शेखानगला के पांच चकमार्ग को गांव आराम सिंह,साधु सिंह, रामवीर सिंह आदि ने कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया था। जिससे अन्य लोगों को निकलने में काफी दिकतों का समना करना पड़ रहां था। पिछले दिनों गांव के अमर सिंह, हीरा सिंह,खुशीराम आदि ने चकमार्ग को खाली कराए जाने को लेकर तहसील दिवस में शिकायत की थी।जिसके बाद राजस्व और पुलिस टीम का गठन कर उक्त चकमार्ग को खाली करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने बताया कि टीम ने पहुंचकर करीब 710 मीटर लंबे और चारमीटर चौड़ा चकमार्ग को खाली कराया। इस मौके पर राजस्वनिरीक्षक हरपाल सिंह व लेखपाल श्याम कुमार लवी भाद्वाज आदि मौजूद रहे।
