दहेज की मांग पूरी न होने पर मारापीट कर घर से निकाला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।उघेती,दहेज में बाइक कीमांग पुरी न होने पर एक विवाहिता को सस्रालियों ने दुधमुंही बच्ची के साथ मार पीटकर घर से निकाल दिया। पीडिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रंवाही की मांग की है।थाना क्षेत्र के गांव शरहाबरौलिया निवासी विधवा राधा पत्नी स्व. किशन शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री जागुति की शादी वजीरगंज थाना क्षेत्र के नदवारी निवासी जगदीश शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा के साथ 1৪ माह पहले हिन्दू रीति रिवाज के साथ किया था। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था।लेकिन ससुरालजन दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए।अतरिक्त दहेज की मांग को लेकर आये दिन लड़की का मानसिक व शारीरिक शोषण करने लगे। लगातार मोटरसाइकिल की मांग करने लगें।जब विवाहिता ने अपनी मां की आर्थिक स्थति ठीक ना होने की बात ससुरालियों से कही तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।
दुधमुही बच्ची से भी नही पसीजा दिल
उधैती,नवविवाहित ने 4 महीने पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्चीको जन्म देने के बाद ससूरालयों के व्यवह्र बदल गया और उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ससुरालियों ने नवविवहित को धमकी देते हुए कहा तेरा खर्च हो नहीं रहा है तेरी बेटी का खर्चा कौन उठाएगा यह कहते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता जैसे तैसे अपने मायके पहुंची और अपनी मां को आप बीती बताई।पीड़िता ने पुलिस को तहीर देकर कार्रवाही की मांग की है। झस संबंध में थानाप्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर आवस्यक कार्रवाई की जाएगी
