अडानी मामले में ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग आजाद अधिकार सेना ने दिया ज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।बुधवार को प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर अडानी मामले में ज्ञापन दिये गये। इसी श्रृंखला में जनपद में आजाद अधिकार सेना ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर उनकी अनुपस्थिति में संबंधित अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।आजाद अधिकार सेना ने बुधवार अडानी मामले में जिला मुख्यालय पर इस मामले की जांच गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय (एसएफआइओ)से कराए जाने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें प्रत्यावेदन में कहा गया कि जिस प्रकार केंद्र सरकार अब तक अडानी ग्रूप के विरुद्ध सामने आए तमाम तथ्यों को पूरी तरह नजर अंदाज कर रही है और प्रथम द्रष्टया गंभीर आरोप सामने आने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।इस संबंध में सोशल मीडिया तथा जिस प्रकार केद्र सरकार अब तक अडानी ग्रुप के विरुद्ध सामने आए तमाम तथ्यों को पूरी तरह नजरअंदाज कर रही है और प्रथम दृष्टया गंभीर आरोप सामने आने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है वह स्पष्टरूप से आपत्तिजनक है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठावकुर द्वारा पूर्व में भारत सरकार को प्रत्यावेदन देकर एस एफ आइ ओ से जांच की मांग की गई है, किंतु अब तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। इसअवसर पर जिला अध्यक्ष इंतजार हसैन, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कमर अली आदि मौजूद रहे।
