थाना जरीफनगर पर तैनात एसआई अशोक कुमार को प्रभारी पद पर पदोन्नति होने पर एसएसपी ने वर्दी पर स्टार लगा कर दी बधाई

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ की चौकी नाधा थाना जरीफनगर पर तैनात एस आई अशोक कुमार को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर गुरुवार को एसएसपी बदायूं पुलिस कार्यालय में वर्दी पर स्टार लगाकर बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना

की गयी, इसके साथ ही नए दायित्वों को पूरी लगन व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के दिशा-निर्देश दिये गये।इस अवसर पर एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव,सीओ सिटी संजीव कुमार व सीओ उझानी शक्ति सिंह व सीओ कार्यालय/अपराध आकांक्षा अवस्थी एवं अन्य पुलिस अधीकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
