खुलेआम फायरिंग करने वाले युवकों पर मुकदमा दर्ज पुलिस का दावा जल्द पहचान कर होगी गिरफ्तारी

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,उझानी में खुलेआम फायरिंग के मामले में पुलिस ने फिलहाल तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर इन युवकों की तलाश जारी है। वहीं अंदरखाने चर्चा है कि दहशतगर्द युवक चिह्नित हैं लेकिन मामले को मैनेज करने की कोशिश की जा रही है।उझानी कोतवाली में यह मामला दर्ज हुआ है। इसमें बिल्सी रोड पर एक युवक द्वारा तमंचे से दो फायर करने का जिक्र है। फुटेज में दिखा है कि उसका किसी से विवाद भी हुआ था। युवक के हाथ में तमंचा दिखा है, जबकि बाद में वह साथी को लेकर आया और दो हवाई फायर किए। मामला अफसरों तक पहुंचा तो एफआईआर अज्ञात के खिलाफ लिख ली गई।आरोपी का सत्तापक्ष से कनेक्शन बताया जाता है कि दहशत फैलाने वाले युवक का सत्तापक्ष से कनेक्शन है। उसके परिवार के लोग खुद को नेता बताते हैं। इसी कारण पुलिस उस पर हाथ नहीं डाल रही। युवक उझानी कस्बा का ही रहने वाले बताए जा रहे हैं और पूर्व में भी झगड़े फसाद करते रहे हैं। एसएचओ उझानी नीरज कुमार मलिक ने बताया कि युवकों की तलाश चल रही है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
