संभल मस्जिद समेत अजमेर-शरीफ के सर्वे को लेकर की पोस्ट पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मोबाइल जब्त कर डिलीट की पोस्ट मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,फेसबुक पर संभल की मस्जिद समेत अजमेर शरीफ के सर्वे को लेकर युवक ने भड़काऊ पोस्ट अपलोड कर दी। मामले की भनक पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रात को मुकदमा कायम कर लिया। मुकदमे में पुलिस खुद वादी बनी है, वहीं आरोपी को धर दबोचा। वहीं उसका मोबाइल जब्त करके पोस्ट भी डिलीट करा दी।घटनाक्रम दातागंज कोतवाली इलाके का है। यहां के इस्माइलपुर गांव निवासी आरिफ पुत्र शेर मोहम्मद ने फेसबुक पर संभल की मस्जिद समेत अजमेर शरीफ के सर्वे को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर अपलोड की। मामले की भनक सोशल मीडिया सेल को लगी तो दातागंज पुलिस भी एक्टिव हो गई। कुछ ही देर में आरोपी की पहचान कर पुलिस ने उसे उठा लिया।दरोगा की ओर से लिखा गया मुकदमा
पूरे घटनाक्रम का मुकदमा कोतवाली दातागंज में तैनात दरोगा अवधेश पाराशर की ओर से लिखा गया है। इसमें आरोपी की हरकत का पूरा जिक्र है। इधर, एसएचओ गौरव विश्नोई ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
