मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर 75 जनपदो मे बदायूं ने पाया प्रथम स्थान

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। मुख्यमंत्री, उ0प्र0 के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किये जाने हेतु माह नवम्बर 2024 का मूल्यांकन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया जिसमें जनपद बदायूँ को 75 जनपदो में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ साथ ही जनपद बदायूँ के 18 थाने,कादरचौक, सहसवान, फैजगंज बहेटा, उघैती ,इ0नगर, विसौली, उझानी, मूसाझाग, हजरतपुर, जरीफनगर, दातागंज, अलापुर, मुजरिया, विनावर, विल्सी ,महिला थाना, सि0लाइन, कुवरगांव द्वारा संयुक्त रुप से पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया,शासन द्वारा जनपद स्तर की कुल दस पैरामीटर पर रैंकिंग जारी की गयी हैं जिनका विवरण इस प्रकार हैं सन्दर्भो की मार्किंग/अग्रसरण में अधिकतम दस अंक में से दस अंक प्राप्त हुये तथा विगत 06 माह में प्रति माह प्राप्त औसत सन्दर्मों की संख्या 3875 रही तथा पूरे माह में कोई सन्दर्भ डिफॉल्टर नही हुआ जिसमें अधिकतम बीस अंको में बीस अंक प्राप्त हुये, इसी प्रकार फीडबैक के आधार पर अधिकतम तीस में से तीस अंक, माह के अन्त तक शासन या अन्य उच्चाधिकारी गण द्वारा बदायूँ को कोई “सी” श्रेणी प्रदान नही की गयी जिस कारण बीस में से बीस अंक, मुख्यमन्त्री कार्यालय से कोई “सी” श्रेणी प्रदान नही की गयी जिस कारण अधिकतम दस में से दस अंक, रैंडम आधार पर श्रेणीकरण में अधिकतम दस में से दस अंक, स्वयं के कार्यालय से प्राप्त फीडवैक पर कार्यवाही में दस में दस अंक प्राप्त, जनता दर्शन फीडिंग में अधिकतम दस में से दस अंक व यूजर्स प्रोफाइल अपडेशन में अधिकतम पांच में से पांच अंक प्राप्त हुये तथा कुल अधिकतम 125 अंक में से 125 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।जिसके परिप्रेक्ष्य में एसएसपी जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा आईजीआरएस नोडल अधिकारी एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव तथा आईजीआरएस प्रभारी, निरीक्षक सौरभ सिह व उनकी टीम की प्रशंसा की गई।
