महिलाओं छात्राओं एवं व्यापारियों से सुरक्षित माहौल का है वादा, योगी पुलिस के इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई

संवाददाता अभिषेक वर्मा
बदायूँ ,यूपी- आज भी कुछ ऐसे भी लोग हैं अधिकारी हैं जो निष्पक्षता, ईमानदारी से ड्यूटी कर समाज के प्रति अपनी एक अलग पहचान बना लेते है ऐसे ही लोगों में एक नाम प्रदेश के जनपद बदायूँ के योगी सरकार मे एक बदायूँ जिले के दातागंज कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर
गौरव बिश्नोई का नाम शामिल है अपने फर्ज कों पूरी ईमानदारी से निभाने के चलते एक अपनी अलग पहचान रखते है उनके द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में चल रहे जनहित अभियानों में महिला शक्ति मिशन 2.0, सुरक्षित यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए, कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई सड़को पर अपील करते नज़र आ रहे है मिशन शक्ति 2.0 अभियान के तहत यह पुलिस अधिकारी अपनी पुलिस टीम के साथ सुवह शाम पैदल गश्त करने के साथ ही कोचिंग सेंटर, स्कूल व मेन चौराहे के आसपास खडे हो कर महिलाओं छात्राओं से वार्ता कर मुख्यमंत्री द्वारा जारी

हेल्पलाइन नंबरों की जनकारी देते हुए सुरक्षित माहौल देने का वादा करते दिखाई देते है, साथ ही शाम पैदल गश्त के दौरान व्यापारीयों के दुकानों के आस पास खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनका नाम पता नोट करते दिखते है, विशेष बातचीत में उन्होंने हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा को बताया कि बदायूँ पुलिस द्वारा लगातर यातायात के नियम का पालन करने की समस्तजनों से अपील की जा रही है मैं अपने क्षेत्र की छात्राओं, महिलाओं को केवल एक संदेश देना चाहूंगा कि वे मेरे क्षेत्र में सुरक्षित हैं अब समय बदल गया है और महिलाएं जो पहले सिर्फ साड़ी पहनने तक ही सीमित थीं, प्रगतिशील दुनिया के हिसाब से खुद को ढाल रही हैं , महिलाओं को विभिन्न मोर्चों पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, वे अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। किसी भी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। देश की अर्थव्यवस्था को चलाने में महिलाएं भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। महिलाओं को उन अधिकारों के बारे में भी जान ना चाहिए, जिनका उल्लेख संविधान में किया गया है। जैसे अनुच्छेद 14 के अंतर्गत विधि के समक्ष समानता अथवा विधियों के समान संरक्षण का अधिकार दिया गया है। सामान्यता इसका यह तत्पर्य है। कि स्त्री और पुरुषों में किसी प्रकार का लिंग भेद नहीं किया जाएगा तथा यह अधिकारी स्त्री और पुरुष दोनों के समान रूप से प्राप्त होता है। अनुच्छेद 15 (3) के इस सरकार को स्त्रियों के लिए विशेष उपबंध बनाने का अधिकार प्राप्त है और न्यायालय अनुच्छेद 15 (3) के अधीन राज्य द्वारा लिए गए नितिगत निर्णय में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है अनुच्छेद 15 (3) के ही प्रावधानों
का सहारा लेकर सांसद ने सन् 1990 में राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम पारित किया था अनुच्छेद 16 यह उत्पन्न करता है कि राज्य के अधीन किसी भी पद पर नियोजन या नियुक्ति से संबंधित विषयों में सभी नागरिकों के लिए अवसर की क्षमता होगी। अनुच्छेद 19 में महिलाओं को स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान किया गया है ताकि वह स्वतंत्र रूप से भारत के क्षेत्र में आवागमन निवास एवं व्यवसाय कर सकती हैं स्त्रीलिंग होने के कारण किसी भी कार्य से उनको वंचित करना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन माना गया है ऐसी स्थिति में कानून की सहायता हो सकेगी। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने एक मिसाल पेश की है कि अपने जीवन के साथ ही सामाजिक तत्वों को भी बड़ी आसानी से निभाई जा सकता है। इसलिए वह बदायूँ में पुलिस विभाग के साथ ही सर्व समाज में भी इनका नाम हमेशा चर्चा में बना रहता है। इनकी अच्छी ईमानदारी से कार्य करने की कार्यप्रणाली एवं पीड़ितों के प्रति मधुर व्यवहार के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने तिरंगा पटका पहनाकर व महान देशभक्त योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा देकर गत समय पूर्व सम्मानित किया गया । साथ ही पदाधिकारियों ने कहा कि हम क्रान्ति सेना पुलिस के गलत व्यवहार पर विरोध भी करते है और अच्छे कार्यों पर सम्मानित भी , इसी कड़ी में इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई जब से जनपद मे आए है, चार्ज संभाला है उनके नेतृत्व मे अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया , जनपद मे एक बड़े अपराध होने के बाद जवाबी कार्रवाई में एनकाउंटर कर, लोगों मे पुलिस व्यवस्था की अच्छी छवि बनाई है, और लोगों मे सुरक्षित माहौल , और पुलिस की तत्काल कार्रवाई का सदेश दिया है, रही बात महिला और छात्राओं की सुरक्षा की तो इनकी कार्य करने की कार्यप्रणाली अति प्रशंसनीय है , कोतवाली मे आने वाले पीड़ितों के प्रति मधुर व्यवहार की चारों ओर प्रशंसा होती है, हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है। वही नगर व क्षेत्र की महिलाओं एवं छात्राओं का कहना है कि हम सभी उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त करते है कि ऐसे ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ तेजतर्रार पुलिस अधिकारी हमारे जनपद में तैनात है इनके द्वारा स्कूल कॉलेज, मंदिर हर गली मोहल्ले चौराहे तिराहे मैन मार्किट पर भृमण कर पैदल गश्त के साथ साथ हम सभी को मजबूत रहने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए जाते है। हम सभी इनकी अच्छी कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते है। यह हमारे लिए प्रेणास्रोत है। इनकी तैनाती से व्यापारीजन खुद को भयमुक्त सुरक्षित महसूस कर रहे है।
