बदायूं कोतवाली व सिविल लाइंस मे पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।सम्भल में हुई हिंसा के बाद बदायूं प्रशासन भी हुआ अलर्ट सीओ सिटी संजीव कुमार द्वारा थाना कोतवाली, सिविल लाइन मे कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत प्रमुख धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी तथा आपस मे प्रेम व भाईचारा बनाये रखने एवं शांति व्यवस्था से सहयोग बनाये रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने व सहयोग करने की अपील की गई।
