युवक ने की आत्महत्या कर्ज लेकर घर बनवाया फिर फाइनेंस पर बाइक खरीदी

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गुरुवार को जंगल में पेड़ से लटका मिला। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया, वहीं उसकी शिनाख्त भी कुछ घंटों बाद हो गई। परिवार वालों का कहना है कि युवक ने कर्ज से तंग आकर जान दी है।मूलरूप से थाना कुंवरगांव इलाके के प्रहलादपुर निवासी भूरे (22) पुत्र अशफाक मैंथा प्लांट पर नौकरी करता था। तकरीबन छह महीने पहले वह बिनावर थाना क्षेत्र के घटपुरी गांव स्थित अपनी ससुराल वाले गांव में अलग घर बनाकर रहने लगा था। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि नया घर बनाने के कारण उस पर लोगों का काफी कर्जा हो गया था।बुधवार को घर से निकला था वहीं उसने एक बाइक भी फाइनेंस पर ली थी। उसकी किश्तें भी जाती हैं। नतीजतन उस पर कर्ज का दबाव दिनोंदिन बढ़ता जा रहा था। युवक के साले ने बताया कि वह बुधवार को घर से निकला था। कहा था कि माता-पिता से मिलने जा रहा हूं। जबकि इसके बाद उसका मोबाइल भी स्विच आफ आ रहा था। घर भी नहीं लौटा। वहीं आज पुलिस ने सूचना दी कि शव फंदे पर लटका हुआ है।
