गौशाला में घुसकर गोवंशीय पशुओं को नोच नोच कर खा गए कुत्ते ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान की लापरवाही पर लग रहे आरोप

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,सहसवान,गौशाला में घुसकर गोवंशीय पशुओं को अपना निवाला बना रहे कुत्ते गौशाला में गोवंशीय पशुओं को लेकर अधिकारी उनकी देखरेख को लेकर उच्च अधिकारी बड़े-बड़े दावे करते है, लेकिन धरातल पर गोवंशीय पशुओं की दुर्दशा होना किसी से छिपा नहीं है, कहीं राज मार्ग पर गोवंशीय पशुओं की जान जा रही तो कहीं गौशालाओं में उनकी दुर्दशा हो रही ऐसा ही मामला सहसवान तहसील क्षेत्र के दंहगबा ब्लॉक के ग्राम भगता नगला गौशाला का देखने को मिल रहा है, जहां एक जीवित गोवंशीय पशु को रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कुत्तों ने अपना निवाला बना लिया जिससे उसकी सुबह तक मौत हो गई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, वही ग्रामीणों का आरोप है, कि ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान की लापरवाही की वजह से इस गोवंशीय पशु की जान चली गई, ग्राम सचिव से जब इस सम्बंध में बात की गई तो उन्होंने बताया मंगलवार की रात्रि इस गोवंशीय पशु ने एक बच्चे को जन्म दिया था गौशाला के अंदर किसी के न होने की वजह से कुत्तों ने गोवंशीय पशु को अपना निवाला बना लिया मृतक पशु को गड्ढा कर कर दफन कर दिया गया है।
