Oplus_131072
तलाश गस्ती अज्ञात शव थाना मुजरिया जनपद बदायूँ

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 08.12.2024 को थान मुजरिया छेत्र के ग्राम नगला भिण्ड के चोखेलाल पुत्र दुलीराम निवासी ग्राम नगंला भिण्ड थाना मृजारिया जनपद बदायूं के मिर्च के खेत में एक अज्ञात महिला उम्र करीब 40 वर्ष का शव मिला है। प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर जाकर शव को पुलिस कब्ज़े में लिया गया। शव का पंचायत नामा की कार्यवाही पूर्ण कर मोर्चरी बदायूं भेजा गया है। शव शिनाख्त हेतु मोर्चरी बदायूं पर रखा हुआ है। यदि किसी जनपद के किसी थाना क्षेत्र याआस पास के किसी अन्य जनपद के थाना में उक्त के सम्बन्ध मे कोई गुमशुदगी या अभियोग पंजीकृत हो तो निम्न नम्बर पर सूचित करने का कष्ट करे हुलिया- कद लगभग पांच फीट दो इंच रंग गैहुआं बाल काले व लम्बे जिस्म दोहरा मजबूत जिसने काले रंग का सफेद कढाई स्वेटर व नीले रंग की साडी जिस पर रंग बिरंगे फूल की कढाई हो रखी है दोनो हाथो मे लाल रंग की दो-दो चूडियोँ व दाहिने हाथ के पंजे के पीछे ओम का निशान व अनामिका उंगली में लाल पीली धातु का छल्ला है बाये हाथ में एक काला धागा बंधा है तथा दाहिने कान में एक पीली धातू का कुण्डल व नाक मे पीलो धातु की लोंग व पैर की दो-दो उंगलियों मे एक एक सफेद धातु का बिछवा पहने थी।
सम्पर्क नम्बर-
प्रभारी निरीक्षक मुजरिया जनपद बदायूँ – 9454402944
उ0निo बृजपल सिंह थाना मुजरिया जनपद बदायूँं 7017416035
