प्राथमिक विद्यालय सदाठेर में संकुल शिक्षक मासिक बैठक आयोजित

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,कादरचौक ब्लॉक की न्याय पंचायत बाराचिर्रा के प्राथमिक विद्यालय सदाठेर में संकुल शिक्षक मासिक बैठक (दिसम्बर, 2024) का आयोजन सुधा मिश्रा (एसआरजी) की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से प्रत्येक माह छात्र का आकलन शत-प्रतिशत करना एवं सभी शिक्षकों को शिक्षक संदर्शिका का और हिन्दी व गणित की निर्देशिका के माध्यम से नियमित शिक्षण कार्य करना, निपुण लक्ष्य ऐप पर प्रदर्शित नए फीचर ‘निपुण संवाद’ का प्रयोग किया जाना, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए पृथक एजेंडा संलग्न तदानुसार संलग्न एजेंडा के अनुसार पृथक बैठकें आयोजित करना, शिक्षक प्रशिक्षण के संबंध में चर्चा करते हुए आगामी प्रशिक्षण के लिए ‘नीड बेस्ड टॉपिक’ का संकलन कर निर्देशानुसार राज्य परियोजना कार्यालय को अवगत करना, सभी शिक्षक संकुल द्वारा अपने विद्यालय के बच्चों में मौखिक पठन क्षमता में अभिवृद्धि के लिए एक दिवसीय रीडिंग कैम्पेन का आयोजन किया जाना, सभी शिक्षक संकुल द्वारा छात्रों की उपस्थिति में वृद्धि हेतु ‘डॉट-टू-डोर’ अभियान का आयोजन किया जाना साथ ही शिक्षक संकुल एवं शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए अभिप्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाना, कक्षा चार से कक्षा आठ तक की बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए विद्यालय में विशेष प्रशिक्षण दिया जाना, सभी अभिभावकों को सूचित कर दिया जाए के डीबीटी के रुपये खातों में आ गए हैं तो सभी अभिभावक बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, जूते-जुराबे, बैग व स्वेटर इत्यादि ले लें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षक संकुल बैठक को सुनिश्चित करने के लिए 5 प्वाइंट टूल किट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। जमीर अहमद नोडल शिक्षक संकुल ने निपुण विद्यालय विकसित करने हेतु 5 प्वाइंट टूल किट जैसे- समय सारिणी का अनुपालन एवं मासिक कार्य विभाजन, 80% प्लस छात्र उपस्थित वृद्धि और शिक्षक छात्र आत्मीय संबंध, शिक्षण अधिगम सामग्री द्वारा कक्षा-कक्ष का संचालन, छात्रों का नियमित आकलन एवं रिमेडियल, सामुदायिक सहभागिता एवं अभिभावकों के साथ संपर्क करना आदि पर चर्चा की। परमानंद शिक्षक संकुल ने बैठक की पांच पॉइंट टूल किट जैसे- निपुण तालिका का नियमित उपयोग, निपुण न हुए बच्चों के कार्य योजना, टीएलएम का उपयोग पर चर्चा की। राजीव कुमार जौहरी ने मैथ-साइंस किट का प्रयोग, स्मार्ट क्लास का प्रयोग आदि पर चर्चा की। इस अवसर पर कामिनी रानी शिक्षक संकुल एवं शिक्षक गण में मोहम्मद रूमान, शिव कुमारी शाक्य रूमाना बेगम अफजाल, गीता रानी, नरेश पाल सिंह, विपिन कुमार, काजिम अली, परमानंद, अन्जुमन फातिमा, जमीर अहमद, राजीव कुमार जौहरी आदि उपस्थित रहे। रूमाना बेगम प्रधानाध्यापक ने सभी का सूक्ष्म जलपान कराकर सभी का आभार व्यक्त किया।
