युवा दृष्टिकोण बदले,सकारात्मक सोच-संजीव
स्काउट गाइड ने बसाया तंबुओं का शहर

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।श्री रामचंद्र शास्त्री मैमोरियल इंटर कालेज ककोड़ा में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। स्काउट गाइड ने तंबुओं का शहर बसाया।स्काउट वर्ग में महाराणा प्रताप और गाइड वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई टोली ओवरऑल चैंपियन रही।मुख्य अतिथि रामनरेश द्विवेदी ने स्काउट ध्वज फहराया। बच्चे श्रेष्ठ संस्कारों को अर्जित कर नया इतिहास रचें। महान लक्ष्य पाएं।पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा दिग्भ्रमित न हों।अपना दृष्टिकोण बदलें, सकारात्मक सोच और उत्कृष्ट जीवन जिएं। राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे।
उमेश चंद्र शाक्य, वीरेश पाल सिंह तोमर, सुनील कुमार निर्णायक रहे।तंबू निर्माण में स्काउट वर्ग में महाराणा प्रताप टोली प्रथम, सरदार भगत सिंह टोली द्वितीय, महात्मा गांधी टोली तृतीय स्थान पर रही। जबकि गाइड वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई कंपनी प्रथम, सावित्रीबाई द्वितीय, सरोजिनी नायडू टोली तृतीय स्थान पर रही।भोजन बनाने में राजगुरु टोली, जय श्री राम, चंद्रशेखर आजाद, भारत माता, मीराबाई मां सरस्वती कंपनी प्रथम रहीं।
गेट निर्माण में मीराबाई, मां ककोड़ा देवी, दुर्गाबाई, राधे राधे सुभाष चंद्र बोस, अहिल्याबाई होलकर सर्वश्रेष्ठ रहीं। विजयी टोलियों को प्रबंधक रामनरेश द्विवेदी, विवेक द्विवेदी, खुशबू सिंह, संजीव गुप्ता ने सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर दुर्गेश द्विवेदी, संजीव कुमार शर्मा, अमित कुमार, सत्यवीर, गौरव उपाध्याय, राजकुमार, शिव कुमार, राजेंद्र, ऋतु शर्मा, पुरुषोत्तम, मोहन, अमन कुमार, अमित नगर, कमरुद्दीन आदि मौजूद रहे।
