दशम गुरु श्री गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली गयी शोभा यात्रा
अपराध निरोधक कमेटी ने शोभा यात्रा का किया भव्य स्वागत

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।दशम गुरु श्री गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर श्री गुरु नानक सतसंग सभा की ओर से नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। जगह-जगह लोगों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया और खाद्य सामग्री बाँटी गयीं।शोभा यात्रा का शुभारंभ बड़े गुरुद्वारा पंजाबी चौक से हुआ जो टिकटगंज, हलवाई चौक, मालवीय बाजार, नेहरू चौक से होती हुई गोपी चौक पहुंची जहाँ जिला अपराध निरोधक कमेटी की ओर से ज़िला प्रभारी शमसुद्दीन शम्स, डॉ नेत्रपाल सिंह,अंसार अली, आदिल ज़करिया,प्रतिभा, अहमद नबी, डॉ सुरेश कुमार सिंह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. साथ ही पंजाब मेडिकल, पंजाब टेंट हाउस पर भी

स्वागत किया गया.यहाँ से निकलकर शोभायात्रा गुरुद्वारा जोगीपुरा पहुंची, जहाँ शक्ति टैन्ट हाउस पर शहर के गणमान्य लोगों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और पंच प्यारों को समाजसेवी अशोक खुराना के पुत्र विवेक खुराना, कवि कामेश पाठक, विजय मेंहदीरत्ता, सचिन भारद्वाज डीके चड्डा तथा महावीर प्रसाद शर्मा ने माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर पंच प्यारों का स्वागत किया। इनके अलावा शिवस्वरूप गुप्ता, गुरु दीप सिंह, परविन्दर दुआ, जगदीप जुनेजा, अंगद दुआ आदि ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

तत्पश्चात शोभा यात्रा परशुराम चौक से शिवचौक, सुभाष चौक होती हुई प्रारंभिक स्थल बड़े गुरुद्वारा पर सम्पन्न हुई, जहां लोगों ने गुरु लंगर का प्रसाद छका।इस शोभा यात्रा में आगरा से पधारे चार साहिबजादे इंटरनेशनल खालसा गतका ग्रुप ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, साथ ही पंजाब के अमन पाईप बैण्ड ने अपनी कलाकारी का कमाल दिखाया। रुद्रपुर से आये शेरे पंजाब ढोल की धमक भी दर्शकों को लुभा गयी तथा बिजनौर से धन तेरी सिक्खी जत्था का कीर्तन भी लोगों के दिल को छू गया। इसके अलावा स्थानीय पंजाबी मोहल्ला और लोटनपुर का कीर्तनी जत्था भी शोभा यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाता दिखायी दिया। वहीं गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने भी अपने कार्यक्रम से मन मोह लिया
