कुष्ठ आश्रम में किए कम्बल वितरण

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन इकाई बदायूं द्वारा कुष्ठ आश्रम में कंबलों का वितरण किया गया
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन इकाई बदायूं द्वारा जिला अध्यक्ष बदायूं योगेश पुरी की नेतृत्व में रविवार को पाठकपुर स्थित कुष्ठ आश्रम में कंबलों का वितरण किया गया इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. सुहेल अहमद (अल्पसंख्यक मोर्चा), वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. एस.डी. यादव तथा जिला महामंत्री सीमा खान महिला मोर्चा की मौजूदगी में कंबलों का वितरण किया गया,उपस्थित संगठन इकाई पदाधिकारियों द्वारा क्रमवार कुष्ठ आश्रम में रह रहे सभी महिला पुरुषों को कंबलों का वितरण किया गया।इस दौरान नगर महामंत्री सुखरानी, फरहत जहां, सहाना, संतोष, प्रमोद कुमार, नगर अध्यक्ष बदायूं योगिता रस्तोगी नन्ही देवी, शिव कुमार सक्सेना, नन्ही तथा राजे आदि मौजूद रहे।
