आत्मदाह मामले में युवक की मौत सपा सांसद बोले- पीड़ित पक्ष को मुआवजा दे सरकार, पुलिस-विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।एसएसपी दफ्तर में आत्मदाह की कोशिश में झुलसे गुलफाम की मौत ने जिले का सियासी पारा चढ़ाना शुरू कर दिया है। सपा सांसद आदित्य यादव ने एक्स प्लेटफार्म पर पूरे सिस्टम की घेराबंदी की है। साथ ही प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय समेत उचित मुआवजे की मांग भी उठाई है।

सपा सांसद ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है सत्ता के मद में चूर भाजपा विधायक और प्रदेश सरकार की निर्दयी पुलिस के अव्यवहारिक रवैये से तंग होकर आत्मदाह करने वाला गुलफाम आखिर जिंदगी की जंग में हार गया। हमारी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है, प्रदेश सरकार गुलफाम के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा दे।आदित्य यादव ने अपनी बात में सदर विधायक को सत्ता के मद में चूर बताया है। क्योंकि गुलफाम ने अपने बयान में खुलकर कहा था कि सदर विधायक उसके ससुरालियों की पैरवी कर रहे थे। इसलिए पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। हालांकि सदर विधायक का कहना था कि ऐसी कोई पैरवी उन्होंने नहीं की थी।इधर, गमगीन माहौल और कड़ी निगरानी में गुलफाम को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है। गुलफाम का शव बरेली में पोस्टमार्टम के बाद यहां लाया गया। सुरक्षा के लिहाज से यहां कई थानों की पुलिस समेत पीएसी

तैनात कर दी गई। सपा के पूर्व दर्जामंत्री आबिद रजा भी अंतिम संस्कार में पहुंचे।
