कस्बा ककराला में शानो शौकत से निकला जुलूस ए मोहम्मदी

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।ककराला,मजहबे इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के दुनिया में आमद का उत्सव जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ज्यारत शरीफ से बाद नमाज़ ए ज़ोहर कयादत स्वर्गीय हाजी मुमताज़ मियां के बड़े बेटे चेयरमैन इंतख़ाब सकलैनी व गुलाम गौस ने झंडा लेकर जुलूस को रवाना किया | जुलूस क़ारी मुक़द्दस मौलाना रिफाकत अली खान। हाफिज मुस्तकीम , हाफिज आमिल खान, हाफिज हाफिज रफ़ी अहमद खां मा नसीम अहमद खान आदि शोहरा ने की जुलूस हुसैन गली होता हुआ मजार शरीफ पर आकर समाप्त हुआ । जुलूस में दावते इस्लामी के तलवा जगह जगह पर मुहम्मद साहब की जिंदगी पर रोशनी डाल रहे थे व हाफ़िज़ आमिल सकलैनी ने नातों का सिलसिला जारी रखा। जुलूस में हजरत मुहम्मद साहब के नारों की सदा गूंजी। जुलूस बड़े ही अदब ऐहतराम के साथ निकाला गया कई जगह कारी मुकद्दस ने पैगम्बर हजरत मुहम्मद
सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी पर रोशनी डाली कहा की पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब आलमे इंसानियत के लिए एक तोहफा हैं उन्होंने सारी जिंदगी अमन व शांति का सन्देश दिया इस मौके पर एकेडमी के सदस्य मोजूद रहे हजारों की तादाद में लोग जुलूस में शामिल हुए इस मौके पर चौकी इंचार्ज राम नाथ कन्नौजिया अपनी टीम व पी ए सी बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे।
जूलूस में दिखी आपसी सौहार्द की झलक हिन्दू भाइयो ने जुलूस पर की पुष्प वर्षा
ककराला । ककराला में हिन्दू भाइयो ने आपसी सौहार्द की मिसाल कायम की जुलूस में पानी वितरण किया जूलूस में हिन्दू समाज के लोगों ने जूलूस ए मोहम्मदी में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर आपसी सौहार्द की मिसाल कायम की । हिन्दू समाज से प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस नेता अजीत यादव, सुमित अग्रवाल,अमित अग्रवाल अमित गुप्ता, ,भगत जी, संतोष , नीरज गुप्ता , राजेन्द्र सक्कु फ़ज़्याब खान बीरेन्द्र शाक्य रकेश वाल्मीकि इसमें केशव शर्मा, सुनील गुप्ता, विपिन गुप्ता रामदास शर्मा मौजूद रहे।
