बदायूं में शान-ओ-शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।बदायूं में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश शानओ शौकत से मनाई गई। शहर में अमन का पैगाम देते हुए जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। शहर में जुलूस ए मोहम्मदी शहर में मोहल्ला सोथा शम्सी जामा मस्जिद से जिला ए काजी हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सदारत में सुबह निकाला गया। उनके पीछे
लोगों का काफिला चल रहा था। टेंपो, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, ई-रिक्शा आदि पर सवार लोग हाथों में झंडियां लेकर चल रहे थे। वाहनों पर सवार सजे धजे बच्चे भी चार चांद लगा रहे थे। जगह-जगह सबीलें लगाई गईं, तो लंगर भी तकसीम किया गया। जुलूस मीराजी चौकी, चक्कर की सड़क, सोथा चौकी, कबूलपुरा, शाह विलायत गेट चौधरी सराय ,मथुरिया चौराहा, कोतवाली रोड होते हुए निकाला गया है।शाह विलायत गेट चौधरी सराय पर नोमान खान उर्फ नेशु ,सैफ खान, ताबिश, बॉबी,राजा,अन्नू,रैय्यान सय्यद ताबिश आदि ने जुलूस मे आये सभी लोगो का इस्तेकबाल किया व लंगर भी किया देश में अमन चैन के लिए दुआ की
