भारतीय पटेल महासभा ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।जनपद ललितपुर में इंदल पटेल को घर में घुसकर जिंदा जलाने वाले 1–अभियुक्त राजा ठाकुर ब उसके साथियों की तत्काल गिरफ्तारी हो,2–पीड़ित पक्ष इंदल पटेल को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।3–इंदल पटेल द्वारा भट्ठे में लगाई गई धनराशि तत्काल राजा ठाकुर से वसूल कर इंदल पटेल को उपलब्ध कराई जाए4–पीड़ित पक्ष इंदल पटेल को 50 लाख आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।5–पीड़ित पक्ष इंदल पटेल के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

उक्त मांगों को लेकर मंगलवार को भारतीय पटेल महासभा ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।इस मौके पर एडवोकेट कुलदीप सिंह पटेल,जोगेंद्र राठौर टीटू, शिवेन्द्र पटेल, रवीश पटेल ऊर्फ टिंकू,सर्वेश नेताजी,सुमन,परमेश्वरी सिंह उपस्थित रहे।
