गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा ईद मिलादुन्नबी की खुशी में मरीजों को फल वितरित किए गए

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।दावत-ए-इस्लामी इंडिया के पेटा विभाग, गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) द्वारा आगामी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर दिनांक (16/09/2024) को जिला बदायूं के कस्बा अलापुर के अल हमीद
हॉस्पिटल, आज़ाद हॉस्पिटल, डॉ.पुत्तन खां, डॉ. अमन हॉस्पिटल, में बीमार मरीजों को फल वितरित (तक़सीम) किए गए। इस दौरान गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की टीम और वॉलंटियर्स ने मिलकर तकरीबन (112) फल के पैकेट तैयार किए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच बांटा गया।
इस नेक कार्य में GNRF की पूरी टीम और वॉलंटियर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सेवा भाव से समाज में एक मिसाल पेश की। इस फल वितरण का मुख्य उद्देश्य ईद मिलादुन्नबी की खुशी को जरूरतमंद और बीमार मरीजों के साथ साझा करना था, ताकि उन्हें भी इस मुबारक दिन की खुशियों में शामिल किया जा सके।
गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने हमेशा से ही समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किए हैं और आगे भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखने का वादा किया है।
इस मौके पर जिला निगरानी सलमान खान, हाफिज आशिक रसूल, मौलाना तनवीर, हाफिज नदीम, अब्दुल लतीफ, मुदस्सिर खान, हाजी अलीम, मौलाना फैज़, हाफिज रहीसुल, और दावत-इ-इस्लामी इंडिया के जिम्मेदारान मौजूद रहे।
