मुकद्दस रमजान का चांद आया नज़र, आज होगी तरावीह की विशेष नमाज़ , बाज़ार में दिखी रौनक

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। आज पवित्र माह रमजान का चांद नजर आ गया।आज शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में रमजान माह में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज नमाज ए तरावीह आज से शुरू हो जाएगी।क़ारी मुहम्मद हसीन उद्दीन क़ादरी ने तरावीह की फजीलत बयान करते हुए कहा कि तरावीह की नमाज मर्द और औरत सबके लिए सुन्नते मुक्किदा है। इसका छोड़ना जायज नहीं। ईशा की फर्ज नमाज पढ़ने के बाद ही तरावीह का वक्त शुरू होता है बगैर फ़र्ज़ ए ईशा पड़े तरबीह पढ़ना दुरुस्त नहीं अगर किसी शख्स की ईशा की नमाज छूट गई तो पहले ईशा की फर्ज नमाज अदा कर तरावीह की नमाज में शामिल हो।तरावीह की नमाज के लिए सभी मस्जिदों में तैयारियां शुक्रवार को ही पूरी कर ली गई थीं। नमाजियों की सहूलियत के हिसाब से अलग-अलग मस्जिदों में

मुकम्मल कुरान के दिन तय कर दिए गए हैं। मुकम्मल कुरान का सिलसिला 7 वें रमज़ान से 28 वें रमजान तक चलेगा।रमज़ान माह के आगाज़ के चलते शनिवार को बाजार में काफ़ी भीड़भाड़ रही। जहां एक ओर लोग खजूर, अमरूद,पपीता, अंगूर , संतरा, अनार आदि फल खरीदते दिखाई दिए तो वहीं नमकीन कचरी,इमरती आदि तलने वाले चीजों की दुकानों पर भी काफी भीड़भाड़ रही। चाइनीज चिप्स पापड़,कचरी की भी खूब बिक्री हुई।बता दें रमज़ान शरीफ के इस पाक माह में मुस्लिम समाज के मर्द, औरत, बच्चे सभी रोज़ा (उपवास) रखते हैं। दिन भर खाने पीने की कोई चीज का प्रयोग नहीं करते हैं। इस बार पहला रोज़ा 13 घंटे 4 मिनट का होगा। सुबह 5:13 बजे तक सहरी खाई जाएगी और शाम 6:17 बजे रोजा इफ़्तार होगा।

