बरेली प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तय-ओमकार सिंह

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। मंगलवार को पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी की तैयारी बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर सभी मंडल मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाना है जिसको लेकर जिला कांग्रेस बदायूं ने तैयारी पूरी कर ली है तथा कल दिनांक 18 अगस्त 2024 को बरेली प्रदर्शन में जाने हेतु बदायूं क्लब स्थित प्राइवेट बस स्टैंड से प्राइवेट बस नम्बर UP27T2775 प्रातः 09:00 बजे निकलेगी जिसमे सभी कांग्रेसजन समय से पूर्व पहुँच कर प्रदर्शन सफल करने में सहयोग करें साथ ही उन्होंने बताया जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी अपनी अपनी निजी गाड़ियों व अपने साथियों सहित बरेली पहुँचगे इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने भी विचार व्यक्त किये बैठक का संचालन एससीएसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुन्नेद्र कन्नौजिया ने किया इस अवसर पर रफत, बब्बू, राहुल, हिरदेश, मुजाहिद, अनुज, देवेंद्र, दिवाकर मौर्य, शेख रियाज आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
