प्रयागराज महाकुंभ से त्रिवेणी संगम का पवित्र जल पहुँचा पुलिस लाइन बदायूंँ, कल होगा वितरण
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।प्रयागराज महाकुंभ से त्रिवेणी संगम का पवित्र जल रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ में पहुँच गया है, जिसका श्रद्धाभाव से वितरण बुधवार को पुलिस लाइन प्रांगण बदायूँ से किया जाएगा। इच्छुक श्रद्धालु महाकुंभ त्रिवेणी संगम का पवित्र जल रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ से प्राप्त कर सकते हैं।
