उस्ताद तालिब सुल्तानी म्यूजिक एकेडमी ने महान कलाकार को दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।सहसवान घराने के महान शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण उस्ताद गुलाम मुस्तफा की 94वीं जयंती के अवसर पर उस्ताद तालिब सुल्तानी म्यूजिक एकेडमी ने उन्हें श्रद्धांजलि पेश की सभी सदस्यों ने उनके इस दुनिया

में ना होने पर दुख व्यक्त किया।संस्था सदस्य नितिन गुप्ता ने कहा कि उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान जैसी शख्सियत कभी-कभी पैदा होती हैं जिनकी कमी को पूरा करना असंभव है बदायूं के लोग हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।संस्था सदस्य आमिर सुल्तानी ने कहा कि उस्ताद गुलाम मुस्तफा खा ने बदायूं के नाम विश्व पटल तक पहुंचा वह हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेंगे उनके सुर और संगीत हमेशा हमारे देश को रोशन करते रहेंगे।इस मौके पर सलिम रियाज़,नदीम चौधरी,सरवर अली,शाहबाज हुसैन राहुल गुप्ता,सोहेल सैफी,सलमान कुतुब, फैजुल साकिब आदि लोग मौजूद रहे
