डग्गामार वाहनों की वजह से रात दिन बनी रहती है जाम की स्थिति
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।सहसवान-अकबराबाद डग्गामार वाहन एवं राजमार्ग के दोनों ओर ठेले खोमचे खड़े होने के कारण कई घंटे जाम में फंसे रहते हैं, लोग दरहसल सहसवान मे अकबराबाद चौराहा राजमार्ग के दोनों ओर डग्गामार वाहन एवं ठेले खोमचे वाले अपने-अपने ठेला खड़ा करके जाम लगा देते हैं।जिसके चलते वाहनों की लंबी-लंबी कतर लग जाती है, जिसके चलते वहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि इस चौराहे पर होमगार्डों की ड्यूटी तैनात रहती है। उसके बावजूद भी राजमार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है ।डग्गामार वाहन एवं राजमार्ग के दोनों ओर ठेले खोमचे वालों पर कोई कार्रवाई नही होने के कारण इन लोगों के हौसले बुलंद रहते हैं।
