आगामी ज्येष्ठ दशहरा पर्व के दृष्टिगत एसपी सिटी ने चौकी कछला पर की मीटिंग

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।सोमवार को आगामी ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत, एसपी सिटी बिजेन्द्र द्विवेदी द्वारा कछला चौकी पर स्थानीय नागरिक,गोताखोंर,नाविक एवं पुजारी तथा बेरीकेटिंग करने वाले कर्मचारियों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान एसपी द्वारा नामित मजिस्ट्रेट,नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी कछला,स्थानीय गोताखोर व अन्य अधि0/कर्म0गण के साथ गंगा स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी उझानी ड़ॉ0 देवेन्द्र कुमार,प्रभारी निरीक्षक उझानी नीरज मलिक,कछला चौकी प्रभारी कपिल कुमार व अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।
