बदायूं पहुंचे सांसद आदित्य यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री नगर पालिका में हुआ सम्मान समारोह, गोवंशों के खानपान को दिए दो लाख

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।शुक्रवार को नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा समेत पूर्व दर्जामंत्री आबिद रजा ने सांसद आदित्य यादव और पूर्व विदेशमंत्री सलीम शेरवानी को समारोह पूर्वक सम्मानित किया। इससे पहले सलीम शेरवानी दो दिवसीय दौरे पर शेखूपुर, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर व बदायूं विधानसभाओं में जनसंपर्क पर थे। उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।

शुक्रवार को वो बदायूं पहुंचे तो यहां नगर पालिका चेयरमैन ने दोनों को गोल्ड से बने प्रतीक चिह्न भेंट किए। दरअसल, आदित्य यादव सांसद बनने के बाद पहली बार नगर पालिका परिषद पहुंचे, जहां दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आबिद रजा और चेयरमैन फात्मा रजा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी व सांसद आदित्य यादव को सोने का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
गोवंशों के खानपान को 2 लाख का चेक
सांसद समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मंत्री समेत चेयरमैन ने गोवंशों के खानपान की व्यवस्था के लिए दो लाख रुपये के चेक भी दिए। सलीम शेरवानी ने कहा देश में लोगों को नफरत की राजनीति बंद कर देनी चाहिए, मुल्क तब ही
आगे बढ़ेगा जब सब लोग मिल कर आगे बढ़ेंगे।सांसद आदित्य यादव ने कहा कार्यकर्ता परेशान न हों हम हर कार्यकर्ता के साथ खड़े हैं। बदायूं के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा 2 अक्टूबर तक स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है। यह अच्छी बात है। सड़कों की सफाई के साथ हर धर्म के लोगों को अपने दिलों को साफ करना चाहिए। दिलों में नफरत की सफाई करके मोहब्बत पैदा करनी चाहिए।कार्यक्रम में सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, पूर्व विधायक दातागंज प्रेमपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष कांग्रेस ओमकार सिंह, सपा के प्रदेश सचिव साजिद अली, नगर अध्यक्ष फरहत अली, नगर पालिका के सभासदगण गिरीश शुक्ला, अनवर खां, अनवर अंसारी, वाहिद अंसारी, छोटा भाई, नावेद खां, सुरजीत कुमार, अबरार भाई, राजा भाई, पूर्व सभासदगण हबीब खां उर्फ गुड्डू आदि मौजूद रहे।
