पुलिस परिवार परामर्श केंद्र मे 36 फाइले लगाई जिसमे बीस फाइलों की काउंसलिंग हुई,दो मे हुआ समझौता

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। शनिवार को रिजर्व पुलिस लाईन बदायूं में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से तथा मौजूद काउंसलर भीमसेन सागर. गिरधारी सिंह राठौड़. ज्वाला प्रसाद गुप्ता. एस डी शर्मा. शिव स्वरूप गुप्ता . मधु गौतम. सुषमा कथुरिया, अशोक खुराना व संबंधित पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उ0 नि0 माया देवी महिला कांस्टेबल राखी महिला कांस्टेबल स्वाति महिला कांस्टेबल संध्या महिला कांस्टेबल स्वाति सिसोदिया द्वारा पारिवारिक समस्याओं की कुल 36 फाइलें लगाई गई। जिनमें से बीस फाइलों की काउंसलिंग हुई, दो फाइल में समझौता हुआ चार फाइल निरस्त शेष फाइलो में अग्रिम तिथि दी गई एवं उपस्थित पक्षों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण का विचार किया गया।
